और विपक्षी लोगो को फसाने की साजिश रची थी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि शूटर प्लानर और दोनों पुजारियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है तथा उनके कब्जे से 2 अवैध असलहा व कारतूस भी बरामद किया गया है।जिले के इटियाथोक थानांतर्गत तिर्रे मनोरमा में बिगत 11 अक्टूबर को हुये चर्चित गोली कांड में दोनों पुजारियों की तहरीर पर विपक्षी अमर सिंह समेत 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमे दो लोगो को जेल भी भेजा जा चुका है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सीताराम दास व अन्य साजिशकर्ताओं और शूटर को मीडिया के सामने किया। एसपी शैलेश पांडेय द्वारा बताया गया कि दोनों पुजारियो ने गांव के प्रधान से मिलकर इस पूरे गोलीकांड की साज़िश रची थी । दोनों पुजारी विवादित जमीन को हथियाना चाहते थे। इतना ही नहीं प्रधान द्वारा आगामी पंचायत चुनाव में विपक्षी को फंसाकर आसानी से दुबारा प्रधान पद हथियाने के लिये षड्यंत्र रचा गया था। पुलिस ने इस षड्यंत्र में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । अब पुलिस साजिश का पर्दाफाश होने पर बेकसूर लोगों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की बात कर रही है।
गोंडा - बिगत दिनों 11 अक्टूबर को रामजानकी मंदिर के पुजारी पर हुये गोलीकांड का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में मन्दिर के पुजारी का दाँव उल्टा पड़ गया और साजिस का प्रदाफास होने पर मुख्य पुजारी समेत 7 लोगो को जेल जाना पड़ा।मामले में अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मंदिर की जमीन हथियाने के लिये मंदिर के दोनों पुजारियों ने खुद साजिश रची थी। वर्तमान प्रधान के दोनों लड़को ने अश्लहा मुहैया कराया था। मुख्य साजिश करता पुजारी सीतारामदास ने ही शूटर हायर करके सम्राटदास पर खुद ही गोली चलवाई थी ।
No comments:
Post a Comment