May 8, 2020

सरयू डिग्री कॉलेज के स्वयंसेवको ने गांव-गांव जाकर कोरोना के प्रति किया जागरूक।

करनैलगंज/गोण्डा (Colonelganj / Gonda) - 

सरयू डिग्री कॉलेज के स्वयंसेवको ने गांव-गांव जाकर कोरोना के प्रति किया जागरूक।

डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय एनएसएस के समन्वयक डॉ  समीर सिन्हा गोंडा के नोडल अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह और सरयू डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर बी सिंह के दिशा निर्देशन में डिग्री कॉलेज के एनएसएस के छात्र छात्राओं द्वारा गांव-गांव जाकर कोविड-19 से बचाव एवं जरूरतमंदों को सहायता कर रहे हैं।


एनएसएस की छात्राएं सेजल तिवारी, नाजिया एवं ममता सिंह आदि छात्राएं आरोग्य सेतु एप के साथ ही साथ आयुष विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा तैयार "आयुष कवच एप्स" को यह एप्स अपने मोबाइल पर डाउनलोड करने के तौर-तरीके बता रहे हैं। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश "आयुर्वेद ऋषि परंपरा का प्रसाद है यह ज्ञान-विज्ञान का भंडार है। वर्तमान परिस्थिति में करो ना संक्रमण से लड़ने हेतु आयुर्वेदिक उपाय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अत्यंत कारगर है आयुष कवच।"


इसके साथ ही साथ एनएसएस के  नाजिया ,सेजल तिवारी, ममता सिंह आदि छात्राओं ने कोविड-19 से गांव में लोगों को जागरूक किया, तथा पोस्टर एवं रंगोली के माध्यम से भी गांव-गांव में जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

No comments: