करनैलगंज/गोण्डा (Colonelganj/Gonda)-
प्राथमिक विद्यालय के 69000 शिक्षक भर्ती का हाईकोर्ट का फैसला आते ही अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। कोर्ट के फैसले पर खुशी का इजहार करते हुये आजाद युवा विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष हर्षित सिंह ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुये कहा कि,लॉकडाउन केे इस दौर में कोर्ट का यह निर्णय लाखों अभ्यर्थियों के लिए बेहद खुशी की आस है।
उन्होंने इस पूरी लड़ाई में मीडिया के सहयोग की भी सराहना करते हुये कहा कि,कोर्ट के आदेश का सबको स्वागत करना चाहिये। कोर्ट के इस फैसले से 69000 परिवार के लोगों की अजीबीका को सहारा मिला है, यह हमारे लिए बहुत बड़ी जीत है,कोर्ट ने सभी पक्षों के हितों को देखते हुए सबके हित में अपना आदेश दिया है और राज्य सरकार का तर्क था कि वह शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर कोई समझौता नहीं करना चाहती है इस परीक्षा में वही लोग चयनित होंगे जो योग्य होंगे तो राज्य सरकार अब इस फैसले को जल्द से जल्द अमल में लाए और 69000 शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी कर अभ्यर्थियों को अतिशीघ्र नियुक्ति पत्र प्रदान करें !

No comments:
Post a Comment