May 8, 2020

बकरी चराने के विवाद में दबंगो द्वारा दलित परिवार की पिटाई, मामला दर्ज, आरोपी अरेस्ट।

करनैलगंज /गोंडा (Colonelganj/ Gonda)- 


स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा चौकी अंतर्गत सुक्खा पुरवा मोहल्ले की रहने वाली शीला देवी द्वारा पड़ोस के रहने वाले तीन लोगों के विरुद्ध दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस नामजद सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई में जुट गयी है। 

पुलिस को दी गयी तहरीर में अनुसूचित जाति की महिला शीला देवी पत्नी राम प्रसाद ने बताया है कि, उसके पड़ोस में रहने वाले मकसूद की बकरी उनके घर में आ गई जिसका विरोध करने पर आक्रोशित होकर मकसूद आसिफ व मकतूफ के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर पीड़िता के घर पर चढ़ आये व जातिसूचक गालियां देते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी, शोर सुनकर उसकी पुत्री संगीता व निशा भतीजा संदीप उसे बचाने के लिए आये तो विपक्षियों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। 


घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची ने घायलों को उपचार के लिए स्थानीय सीएससी भेजवाया। मामले में सीओ कृपाशंकर कनौजिया ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया तथा नामजद अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।मामले में वैधानिक कार्यवाही के साथ ही घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

No comments: