May 8, 2020

दो ट्रेनों से गोण्डा पहुचे ढाई हजार लोग, 3 लोगो का तापमान बढ़ा मिलने पर हुई सैम्पलिंग।

गोण्डा (Gonda)- 


गुरुवार और शुक्रवार क़ो पंजाब और गुजरात प्रांत से आई दो ट्रेनों से ढाई हजार लोग गोण्डा रेलवे स्टेशन पहुचे. जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी मेँ मेडिकल टीम द्वारा सभी लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई तथा स्क्रीनिंग के बाद आए हुए लोगों क़ो होम क्वारेण्टाइन के निर्देश के साथ उन्हें छोड़ा गया. थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान ही 03 लोगों का तापमान अधिक मिलने पर उनकी सैंपलिंग कराकर मेडिकल क्वारेण्टाइन किया गया. सैंपलिंग कराए गए 03 लोगों मेँ से 02लोग जनपद गोण्डा के निवासी और 01 व्यक्ति गैर जनपद का है.

अब गैर प्रांतों में फंसे लोगों को रोजाना लेकर आयेंगी दो ट्रेनें।


डीएम डॉ॰ नितिन बंसल ने बताया कि गैर प्रांतों मेँ फंसे हुए लोगों क़ो लेकर रोजाना दो ट्रेनें गोंडा पहुंचेंगी,  जिन्हे थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारेण्टाइन कराया जाएगा.

No comments: