गोंडा (Gonda)-
शुक्रवार को जिले मे एक और कोरोना मरीज पाजिटिव पाया गया। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति दिल्ली से आया था,तथा वह दिल्ली की आजादपुर मंडी मे काम करता था। पॉजिटिव युवक जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। प्रशासन द्वारा उसे लेवल वन हास्पिटल मे भर्ती कराया गया है।
जिले में कुल कोरोना पाजिटिव केशो की संख्या 12 पहुँच गयी,लेकिन अब तक दो मरीजो के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेजा जा चुका है। अभी जिले में 10 मरीजों का लेवल वन अस्पताल मे इलाज किया जा रहा है। सीएमओ डा मधु गैरोला द्वारा एक और कोरोना पाजिटिव मिलने की पुष्टि की गई है।
No comments:
Post a Comment