Sep 15, 2026

संकुल बैठक में बीईओ ने शिक्षकों को समझाई जिम्मेदारी

 टीएलएम से शिक्षण को रोचक बनाने पर जोर, शिक्षकों ने बैठक में दिया डेमो

बहराइच/जरवल: जिले के सभी विकास खण्डों में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर संकुल शिक्षक बैठकें हुईं।  जरवल के बिराहिमपुर स्थित उ प्रा वि सोनबरसा में बीईओ एबी सिंह ने शिक्षकों से कहा कि बैठकें केवल औपचारिकता न रहें, बल्कि अकादमिक समस्याओं और बच्चों के सीखने की चुनौतियों पर चर्चा का मंच बनें।बैठक में निपुण भारत मिशन, स्टूडेंट हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड, 10 पॉइंट टूल किट और शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर चर्चा हुई।  एसआरजी सुधीर मेहरोत्रा ने भाषा-गणित की बुनियादी समझ के लिए शिक्षण रणनीतियां बताईं, जबकि राहुल सिंह (एलएलएफ) ने टीएलएम प्रयोग और बाल केंद्रित गतिविधियों पर बल दिया।एआरपी अभिषेक श्रीवास्तव ने पीछे छूटे बच्चों पर 'कैच अप कैम्पेन' से विशेष ध्यान देने को कहा।  शिक्षकों ने टीएलएम का प्रैक्टिकल डेमो दिया।  नवनियुक्त संकुल शिक्षक उमेश सिंह व विवेक अवस्थी का स्वागत हुआ।  संचालन गौरव मिश्रा ने किया; प्रधानाध्यापक मसीहुद्दीन सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।


No comments: