Sep 15, 2026

फखरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर चोर गिरफ्तार, इंवर्टर और दो बैटरियां बरामद

 फखरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: शातिर चोर गिरफ्तार, इंवर्टर और दो बैटरियां बरामद

बहराइच: पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में फखरपुर थाना पुलिस ने शातिर चोर पकंज उर्फ गुरुदीन निषाद को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से चोरी का एक इंवर्टर और दो बैटरियां बरामद की गई हैं। लखनऊ के विभिन्न थानों में दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामलों में नामजद इस आरोपी को 15 सितंबर को रात 02:40 बजे कन्दौली वन्धा कोठार तिराहा से गिरफ्तार किया गया। प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

No comments: