May 7, 2020

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से दहल उठी संगम नगरी प्रयागराज।

प्रयागराज (Prayagraj)- 

प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के आंधी गांव में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है .पुलिस के अनुसार, मांडा थाना क्षेत्र के आंधी गांव निवासी नंदलाल यादव के घर में यह हत्या हुई है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट और डाग स्क्वायड की टीम की मदद से घटनास्थल की जांच कर रही है। इस वारदात को किसने और क्यों अंजाम दिया है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।




घटना रात की है. जैसे ही आज सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली,गांव में सनसनी फैल गई वहीं एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है घटना प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के आंधी गांव की है। जहां बीती रात यादव परिवार के तीन लोगों पर धारदार हथियार से वार करके मौत के घाट उतार दिया गया । मरने वालों में घर के मुखिया नंदलाल यादव, छबीला देवी और राज दुलारी शामिल हैं।


फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में जुटी हुई है और किसी धारदार हथियार से गले पर वार किया गया है  और परिजनों से पूछताछ में यह पता चला है कि इनकी एक बहू है जिससे दो-तीन दिन पहले कुछ कहासुनी हुई थी  और दूसरा अगर कोई क्रिमिनल इंगल हाय दो उसके लिए क्राइम ब्रांच की टीम गठित की गई है वह भी जांच में जुटी हुई है और तहरीर मिलने पर  जांच कर के कार्रवाई की जाएगी ।



इस तीहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही मांडा थाने की पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट का अमला घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं । खबर लिखे जाने तक घटनास्थल की जांच की जा रही है फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम की मदद ली जा रही है. एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से इलाके में   सन्नाटा है कोई भी ग्रामीण कुछ भी कहने से बच रहे हैं फिलहाल हत्या का कारण और आरोपी का पता नहीं चला है । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

No comments: