May 3, 2020

ट्रेन से लखनऊ पँहुचे श्रमिको को उनके जिलों में भेजने हेतु लगाई गई बसें।

लखनऊ - रविवार को स्पेशल ट्रेन द्वारा  लखनऊ पहुंचे श्रमिकों को उनके जिलों में पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा बसें लगाई गई हैं। योगी सरकार द्वारा चारबाग रेलवे स्टेशन पर बसों को लगाकर श्रमिको को उनके जिलों में पहुंचाने का किया इंतजाम किया गया।पहले लगाई गई सभी बसों को सैनिटाइज करने के पश्चात उसमे श्रमिको को बैठाया जा रहा है।31बसों द्वारा सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, कन्नौज, बहराइच आदि जिलों के लिए यात्रियों को रवाना किया जा रहा है। रविवार को करीब 800 से ज्यादा श्रमिको को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लखनऊ लाया गया है। जिन्हें यूपी सरकार द्वारा उनके गृह जनपदों को भेजने की प्रकिया जारी है।

No comments: