Nov 17, 2019

राम की सरयू हो रही मैली, सामाजिक सगठनों ने भरी हुँकार। चलाया स्वच्छता अभियान।

Gonda-Karnailganj

प्रदेश में निजाम बदला सरकार बदली तो लोगों में उम्मीद जगी कि अब कुछ नया होगा, परिणाम ढाक के तीन पात रहा हम बात कर रहे हैं सरयू नदी की जिसने कभी प्रभु श्री राम का चरण पखारा हम बात कर रहे हैं उस   सरयू नदी की जिस के समीप प्रभु श्री राम का जन्म हुआ हम बात कर रहे हैं उस सरयू नदी की जिसके तट पर काफी दिनों तक वास करने के बाद सरयू नदी में प्रभु श्रीराम द्वारा जल समाधि ली गई। 



अपनी तमाम पौर्णिकताओ को संजोए हुए नेपाल की पर्वत श्रृंखलाओ से निकलकर अनेकों गांवों व शहरों को आबाद कर धरती को उपजाऊ बनाने तथा तमाम प्रकार के जीव को पोषित करने वाली पतित पावनी सरयू का जीवन आज संकट में है सरयू का दूषित होना और सूखना आने वाले भविष्य के लिए मानव ही नहीं तमाम प्रकार के जीव-जन्तुओं के लिए खतरे की घंटी है। 

सरयू स्वच्छता अभियान, आजाद युवा विकास फाउंडेशन सहित दर्जनों सामाजिक संगठनों  द्वारा

निकट भविष्य की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए आजाद युवा विकास फाउंडेशन सहित दर्जनों सामाजिक संगठनों ने सरयू की अविरलता को बनाए रखने के लिए सरयू स्वच्छता अभियान चलाकर इसे जन आंदोलन बना दिया है ।पिछले कई माह से सामाजिक संगठनों के इन स्वयंसेवकों द्वारा माह के प्रत्येक रविवार को सरयू नदी व उसके घाट की सफाई की जाती है। 

सरयू स्वच्छता अभियान, आजाद युवा विकास फाउंडेशन सहित दर्जनों सामाजिक संगठनों  द्वारा

इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए आज हर्षित सिंह संतोष सिंह आशीष सिंह गौरव सिंह सुनील ओझा मनमोहन शुक्ला रमेश पांडे हर्ष वर्धन मिश्रा धीरेंद्र अवस्थी आकाश सिंह योगेंद्र सिंह मान सिंह कीर्ति वर्धन मिश्रा अखंड प्रताप सिंह विवेक सिंह सहित दर्जनों स्वयंसेवकों द्वारा श्रमदान करके सरयू नदी व उसके घाट को स्वच्छ बनाने में अहम योगदान दिया गया।


No comments: