Nov 17, 2019

महिला आरक्षी मीना ने बचाई रिक्शा चालक की जान, की जा रही प्रशंशा

गोण्डा
शहर के भरत मिलाप चौराहे पर रिक्शा चालक लालचन्द्र पुत्र स्व० मुन्ना लाल निवासी चिलबिला डीहवा बहराइच रोड (कोतवाली देहात) जो बीमारी से बेहोश होकर गिर गया था वहीं भरत मिलाप चौराहे पर महिला कांस्टेबल मीना चौरसिया पिकेट ड्यूटी पर थीं रिक्शा चालक को गिरता देख कर महिला कांस्टेबल ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की सहायता से उस रिक्शा चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और साथ ही उनके पारिजनों को सूचित भी किया। 
 
रिक्शा चालक के ग्राम प्रधान जगदम्बा प्रसाद मौर्या से बात करने पर ग्राम प्रधान ने बताया कि रिक्शा चालक के माता पिता नही हैं केवल छोटी दिव्यांग बहन है इस बात पर महिला कांस्टेबल मीना चौरसिया ने उक्त चालक का आर्थिक रूप से सहायता भी किया। जनमानस एवं उपस्थित लोगों द्वारा महिला कांस्टेबल के किये गए कार्यों को सराहा जा रहा है।
 
 

No comments: