गोंडा -
मनकापुर थाने में तैनात कोतवाल दवंगई करना तब भारी पड़ गया जब महादेवा गांव में जमीनी विवाद को सुलझाते वक्त उनका एक पक्ष पर गाली गलौज कर दबाव बनाने का वीडियो वायरल हो गया। जिसमे थाना प्रभारी मनकापुर प्रमोद सिंह पर दबंगई पूर्वक एक पक्ष को धमकी देने व फर्जी मुकदमे में फंसाने के का आरोप है। मामले को संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक आर के नैय्यर ने मनकापुर में नये कोतवाल को तैनात कर आरोपी कोतवाल प्रमोद सिंह पर कार्यवाही करते हुये उन्हें मनकापुर से हटाकर क्राइम ब्रांच भेज दिया और मामले की जांच एडिशनल एसपी को सौंप दी है।

No comments:
Post a Comment