गोण्डा।
जिले में शौचालय निर्माण की फर्जी रिपोर्टिंग करना व उच्च अधिकारियों के आदेश को ना मानना ग्राम विकास अधिकारी के लिये महंगा पड़ गया,मामले में मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार ने विकासखंड तरबगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बनगांव, परास पट्टी, मझवार के ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह को बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिये।
शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक में ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह के खिलाफ कार्यवाही करने के यह आदेश दिये गये हैं । बता दें कि, ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह बनारस जिले के रहने वाले हैं तथा अपने तैनाती स्थल पर ड्यूटी ना करके अक्सर गैर हाजिर रहते हैं।उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने उक्त ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी है वही शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुये कहा कि,वे तत्काल फर्जी रिपोर्टिंग बंद कर दें, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि, यदि एक हफ्ते में शौचालय निर्माण में प्रगति नहीं हुई तो ऐसे लापरवाह ग्राम पंचायत अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। उन्होंने बताता कि जिन ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण हेतु धनराशि डंप पड़ी हुई है, तथा द्वेष भावना या दबाव में लाभार्थियों को शौचालय की सहायता राशि के चेक नहीं दिए जा रहे हैं,वे शौचालय का स्थलीय निरीक्षण कर लाभार्थियों को तत्काल शौचालय की सहायता राशि दे दें अन्यथा शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ निशिचतरूप सेविभागीय कार्यवाही की जायेगी।
जिला पंचायत सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक कर ग्राम पंचायत वार शौचालय निर्माण, मिशन कायाकल्प योजना पंचायत भवनों के निर्माण तथा मनरेगा आदि योजनाओं की गहन समीक्षा की।
इस दौरान डीडीओ, पीडी, डीसी मनरेगा, भूमि संरक्षण अधिकारी सहित सभी ब्लाकों के बीडीओ, एडीओ पंचायत तथा ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment