करनैलगंज/गोंडा, शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहुँचे गोंडा, श्री रघुकुल विद्यापीठ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे सहभागिता, सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों, वरिष्ठ जनों व समन्वय समिति के साथ करेंगे बैठक, लखनऊ से लेकर गोण्डा के बीच हुआ जोरदार स्वागत, करनैलगंज बस स्टॉप पर भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार गोस्वामी ,चौरी चौराहा पर विधायक बावन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, वहीं लालपुर बाजार, पड़ाव( लालपुर चन्द्रभानपुर) पथवलिया तथा चौपाल सागर सहित अन्य कई चौराहों पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।
सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह भी साथ मे रहे मौजूद , प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोंडा पहुँचे स्वतंत्रदेव सिंह, पूरे दिन गोण्डा में रहकर शाम को लखनऊ वापसी का है कार्यक्रम।
इसे भी पढ़े


No comments:
Post a Comment