किसान महापंचायत में जाते हुए किसान नेताओं का जरवल में हुआ भव्य स्वागत
जरवल (बहराइच)। बहराइच में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट ऋषि मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव “बब्लू” का बुधवार को जरवल कस्बा स्थित हरचन्दा मोड़ पर जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। काफिले के जरवल पहुंचते ही पूरा क्षेत्र किसान समर्थक नारों से गूंज उठा। किसान नेता मोहम्मद अल्ताफ के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर उत्साहपूर्वक झूमते हुए फूल-मालाओं से नेताओं का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान “जय किसान” और “किसान एकता जिंदाबाद” के नारों से वातावरण पूरी तरह गूंजायमान रहा। स्वागत कार्यक्रम में हाजी मोहम्मद सईद, रज्जब अली, आजम अली बकाई, मोहम्मद अकरम, शिव कुमार, आजाद मलिक, गोलू गुप्ता, राम उदित शर्मा, ज्ञान चन्द्र, आदाब, औलाद अली, पवन, राज कुमार वर्मा, आनन्द सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि किसान महापंचायत का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को एकजुट होकर उठाना तथा उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करना है। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात काफिला महापंचायत स्थल के लिए रवाना हो गया।

No comments:
Post a Comment