Sep 2, 2026
Gonda
September 02, 2026
आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय वृद्धि का डेमो चेक किया गया वितरित
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी रहे उपस्थित
गोण्डा - जिला पंचायत सभागार में माननीय मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश में गठित उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के Logo का अनावरण, Website एवं Portal के शुभारंभ से संबंधित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग कर मुख्यमंत्री जी के संबोधन एवं कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।
कार्यक्रम का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनके हितों को प्राथमिकता प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से आउटसोर्स कर्मचारियों से संबंधित प्रक्रियाओं को एकीकृत एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को मानदेय वृद्धि का डेमो चेक मा० जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वितरित किया गया। मानदेय में वृद्धि की पहल से आउटसोर्स कर्मचारियों में उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा उनके हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा कहा गया कि आउटसोर्स कर्मचारियों की भूमिका विभिन्न विभागों के कार्यों के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा उनके हितों को ध्यान में रखते हुए की जा रही पहल से उन्हें अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न विभागों में कार्यरत बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के लोगो, वेबसाइट एवं पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में की गई मानदेय वृद्धि की पहल का स्वागत किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल को आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम बताते हुए इसे पारदर्शिता, सुशासन एवं कर्मचारी कल्याण की दिशा में प्रभावी पहल बताया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह, सहायक श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल गोण्डा सिद्धार्थ मोदियानी, मण्डलीय सेवायोजन अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी सुश्री प्रिया गौतम, जिला अध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Jalaun
September 02, 2026
पुलिस से मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ बदमाश
जालौन - पुलिस और चैन स्नैचर के बीच मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई जिसमें आरोपी घायल हुआ , जिसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोप है कि घायल बदमाश उरई क्षेत्र में कई वारदातो को अंजाम दे चुका है,मौके से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई है, मामला उरई के राहिया फैक्ट्री एरिया क्षेत्र का बताया जा रहा है।
Amroha
September 02, 2026
गैंगवार में अफ्फान की गोली मारकर हत्या, बातचीत के दौरान कनपटी पर मारी गोली
आरोपियों ने 27 वर्षीय अफ़्फान कुरैशी की सरेराह हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। आरोप है कि युवक को कनपटी पर गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया, बताया जा रहा है कि एक महीने पहले दो पक्षों में विवाद हुआ था।
आरोप है कि बातचीत करते समय युवकों ने अफ़्फान कुरैशी के कनपटी पर गोली मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।
एसपी और एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की।
Kanpur
September 02, 2026
घर में हुई 58 वर्षीय महिला की हत्या
कानपुर - घर के अंदर 58 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई,
किराएदार के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।
महिला कुर्सी पर बैठी मिली और जगाने पर नहीं उठीं,पति ने देखा तो गले पर निशान मिला। घर का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे आशंका है कि लूट के बाद हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की, घटना जिले के रावतपुर थाना क्षेत्र की है।
Sep 1, 2026
September 01, 2026
दूसरे चरण का एफएलएन प्रशिक्षण समाप्त, अगला चरण गुरुवार से
दूसरे चरण का एफएलएन प्रशिक्षण समाप्त, अगला चरण गुरुवार से
फखरपुर, बहराइच। ब्लॉक संसाधन केंद्र गजाधरपुर पर चल रही बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण का द्वितीय चरण मंगलवार को समाप्त हो गया। सन्दर्भदाता प्रदीप तिवारी ने बताया कि तीसरे चरण का प्रशिक्षण गुरुवार से शुरू होगा। संदर्भदाताओं ने हिंदी की पुस्तक वीणा तथा गणित की पुस्तक गणित मेला में एनसीईआरटी द्वारा किया गए पाठ्यक्रम बदलाव के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया। बीईओ राकेश कुमार ने सभी प्रशिक्षार्थियों से फीडबैक लेते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सीखें गए कौशल का उपयोग विद्यालय में जरूर करें। बच्चों को बेहतर और सहज वातावरण में शिक्षा प्रदान करें। इस दौरान सन्दर्भदाता संजीव कुमार त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, प्रदीप तिवारी, अनमोल श्रीवास्तव सहित सभी प्रशिक्षार्थी मौजूद रहें।
Gonda
September 01, 2026
चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, मुल्कराज पाण्डे गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
गोण्डा - थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-209/2026 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की घटना का सफल अनावरण किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्त मुल्कराज पुत्र सुनील पाण्डेय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे/निशानदेही से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया।
दिनांक 30.08.2026 को थाना कटराबाजार क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सिरपुरवा तिलका निवासी रवि कुमार पाण्डेय पुत्र कृष्णमणि पाण्डेय द्वारा सूचना दी गयी कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनके घर की खिड़की तोड़कर घर में रखा कीमती सामान चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 01.09.2026 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त मुल्कराज पुत्र सुनील पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे/निशानदेही से चोरी का सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मुल्कराज पुत्र सुनील पाण्डेय, निवासी सिरपुरवा तिलका, थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0-209/2026 धारा 305(ए), 317(2) बीएनएस, थाना कटराबाजार, जनपद गोण्डा।
बरामदगी
1. 02 अदद थाली पीली धातु
2. 05 अदद फूल की कटोरी
3. 04 अदद सिक्का सफेद धातु
4. 01 अदद गैस सिलेण्डर
5. 01 अदद इन्वर्टर मय बैट्री
6. 01 अदद LCD
7. 01 अदद LG LED TV
8. 01 अदद ग्राइंडर/मिक्सर आदि ।
Gonda
September 01, 2026
नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले अंकित को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल
गोण्डा - थाना छपिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 341/2026 धारा 137(2), बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अंकित पासवान पुत्र मुखराम को मसकनवां चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 30.08.2026 को थाना छपिया क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना छपिया पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री को विपक्षी अंकित पासवान पुत्र मुखराम बहलाफुसला कर भगा ले गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना छपिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 01.09.2026 को थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त अंकित पासवान पुत्र मुखराम को मसकनवां चौराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
