Aug 15, 2026

August 15, 2026

सरयू डिग्री कॉलेज में गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, नशामुक्ति का लिया संकल्प




करनैलगंज/गोण्डा सरयू डिग्री कॉलेज, करनैलगंज में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के उपरांत सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत विचार एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं।

समारोह के समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. बी. सिंह ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलाया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में प्राचार्य डॉ. आर. बी. सिंह ने महाविद्यालय की छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस वॉलिंटियर्स को नशामुक्ति अभियान के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज—तीनों को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनानी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज में भी नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।आगे कहा चिड़िया से पूछा घर /घोंसला कैसे बना तो कहा बस एक एक तिनका जुटाना पड़ता है ।
कार्यक्रम में डॉ. शैलेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ. मार्शल स्टालिन, डॉ. त्रिपुरारी दुबे, डॉ. श्रीमती ममता मिश्रा, डॉ. अंतिमा सिंह, डॉ. पवन कुमार मिश्रा (एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी), श्री जगन्नाथ तिवारी (कार्यक्रम अधिकारी), डॉ जावेद अहमद , श्री ओ. पी. सिंह, श्री प्रवेश वर्मा, श्री शिव कुमार मौर्य, श्री विजय यादव, श्री बृजेश सिंह, श्री अमित सिंह, श्री स्वामी नाथ चौधरी, श्री राहुल श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं राष्ट्रनायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। अंत में सरयू डिग्री कॉलेज परिवार ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, स्वस्थ समाज एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

— सरयू डिग्री कॉलेज परिवार
करनैलगंज, गोंडा
August 15, 2026

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, पौधारोपण एवं माल्यार्पण कर देशभक्ति का दिया संदेश





गोण्डा - स्वतंत्रता के 80वें आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर जिलाधिकारी गोण्डा श्रीमती प्रियंका निरंजन द्वारा विविध कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक चेतना का संदेश दिया गया।

सबसे पहले जिलाधिकारी ने अपने कैम्प कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया एवं देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ध्वजारोहण के पश्चात् कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे पर्यावरण को सुरक्षित रखने हेतु अधिकाधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।

इसके पश्चात जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने नगर स्थित अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता एवं संविधान के मूल्यों को याद किया। जिलाधिकारी ने बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष सांस्कृतिक, देश भक्ति जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं एवं अध्यापिकाओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए गए। छात्राओं की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। जिलाधिकारी ने छात्राओं की सराहना करते हुए उन्हें उपहार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जनपद के विभिन्न अधिकारीगण, कर्मचारी, अधिवक्तागण, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सभी से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता, अपर उपजिलाधिकारी विनीत कुमार, अपर उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार सहित सभी अन्य अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Aug 14, 2026

August 14, 2026

तिरंगे के रंग में रंगे दिखे युवा,1090 चौराहे से निकली तिरंगा यात्रा

लखनऊ - स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राजधानी में तिरंगे के रंग में युवा नजर आए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 1090 चौराहे से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में युवा बाइक, कार और पैदल यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा 1090 चौराहे से शुरू होकर समतामूलक चौराहा, फन मॉल, लोहिया पार्क चौराहा होते हुए पॉलिटेक्निक पर समाप्त हुई। रास्तेभर भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।

आयोजक लव सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को शहर में ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है। इसलिए तिरंगा यात्रा एक दिन पहले निकाली गई। इसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना है।

उन्होंने बताया कि यात्रा में 80 से 90 प्रतिशत युवा शामिल रहे। ट्रैफिक और आम लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई।

बस्ती से आए राणा रितेश सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश और राष्ट्र के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाना है। यात्रा की तैयारी करीब एक महीने से चल रही थी।

प्रभात दुबे ने कहा कि युवाओं का देश के प्रति प्रेम उन्हें यात्रा में खींच लाया। वहीं आकाश शर्मा ने युवाओं से देश को सबसे ऊपर रखने की अपील की।

राम त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं को एकजुट कर राष्ट्रहित का संदेश देने के लिए यात्रा निकाली गई। अधिवक्ता निधीश प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं की यह भागीदारी देश के भविष्य के लिए नई ऊर्जा का संकेत है।

यात्रा के समापन पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
August 14, 2026

एक सप्ताह में विद्यालय वाहन करायें फिटनेस, अन्यथा सभी अनफिट वाहनों को संबंधित थानों में किया जायेगा बन्द-डीएम


गोण्डा - कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। 
बैठक में समिति के समस्त पदाधिकारीगण एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। 

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा पीएम कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दुर्घटना की स्थिति में घटनास्थल के निकटतम स्वास्थ्य केंद्र से ही घायल व्यक्तियों को आवश्यकता अनुसार सीधे निकटवर्ती एम्पैनल्ड अस्पतालों में रेफर किया जाए, जिससे उन्हें समय पर बेहतर उपचार मिल सके और बहुमूल्य जीवन की रक्षा की जा सके। उन्होंने संबंधित विभागों को इस व्यवस्था को पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ लागू करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों एवं समिति के पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, यातायात नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराने तथा दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। सभी अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसहभागिता बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक में जनपद के सभी विद्यालय प्रबंधकों को कड़े निर्देश दिये गए हैं कि एक सप्ताह में अपने विद्यालय वाहन का फिटनेस करवा लें,  अन्यथा की स्थिति में सभी अनफिट वाहनों को संबंधित थाने में बन्द कर दिया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने नो हेलमेट, नो पेट्रोल के संबंध में विभिन्न अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये हैं।

बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा, एआरटीओ प्रशासन आर.सी. भारतीय, अपर पुलिस अधीक्षक, एक्सईएएन प्रान्तीय खण्ड प्रमोद त्रिपाठी, एक्सईएएन लोक निर्माण खण्ड  1 सुरेश राम, पुलिस क्षेत्राधिकारी, ट्रैफिक स्पेक्टर, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं समिति के पदाधिकारीगण तथा विद्यालयों पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
August 14, 2026

15 अगस्त के पूर्व जनपद में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश



गोण्डा। आगामी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के दृष्टिगत जनपदवासियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में आज दिनांक 14.08.2026 को जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ तिरंगा यात्रा’’ निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर विभिन्न प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों से गुजरते हुए आमजन को देश की एकता, अखण्डता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं उसकी गरिमा बनाए रखने की अपील की गई। तिरंगा यात्रा में स्थानीय नागरिकों द्वारा भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। पुलिसकर्मियों ने आमजन से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह एवं गरिमापूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की स्वतंत्रता, शौर्य, त्याग, एकता एवं गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए सभी से राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता को मजबूत बनाने तथा देशहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने की अपील की।


August 14, 2026

बकरी चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल




गोण्डा - पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा स्कॉर्पियो वाहनों से बकरी चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के वांछित अभियुक्त रिजवान पुत्र गुलाम हैदर, निवासी ककरिहा, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच, स्थायी पता इस्लामपुरवा बरहीबेलास, थाना रिसिया, जनपद बहराइच को पतिसा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 
दिनांक 08.06.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा बकरी चोरी करने वाले एक अंतर्जनपदीय संगठित गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर अभियुक्तों- 01. आरिफ पुत्र सलीम, 02.नरेन्द्र कुमार मिश्रा पुत्र राजकुमार मिश्रा, 03. मो० इरफान उर्फ भूरे पुत्र लोधे को दत्तनगर मोड से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 अदद चोरी की बकरी/बकरा, घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कार्पियों गाड़ी व 01 अदद मोटरसाईकिल बरामद किया गया। जिसमें अभियुक्त रिजवान पुत्र गुलाम हैदर, निवासी ककरिहा, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच, स्थायी पता इस्लामपुरवा बरहीबेलास, थाना रिसिया, जनपद बहराइच वंाछित चल रहा था। जिसे आज दिनांक 14.08.2026 को थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा पतिसा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कर्नलगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। 

1. रिजवान पुत्र गुलाम हैदर, निवासी ककरिहा, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच, स्थायी पता इस्लामपुरवा बरहीबेलास, थाना रिसिया, जनपद बहराइच।

पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0 0332/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस वृद्धि धारा 317(2), 317(4) बीएनएस एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम थाना करनैलगंज, जनपद गोण्डा।
2. मु0अ0सं0 0192/2026 धारा 305, 331(4), 317(2) बीएनएस थाना करनैलगंज, जनपद गोण्डा