Showing posts with label Gonda- KatraBazar. Show all posts
Showing posts with label Gonda- KatraBazar. Show all posts

Oct 27, 2023

October 27, 2023

कपड़े की दुकान से चोरी करने का फुटेज सी0सी0टी0वी0 कैमरे में कैद, चोरी करने का अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का सामान बरामद ।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चोरी/लूट में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चोरी करने के आरोपी अभियुक्त शिवकुमार उर्फ गड्डे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 अदद सफेद धातु का सिक्का, 01 अदद आधार कार्ड व 1500/- रूपये बरामद की गई। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 20.10.2023 को वादी लाल जी के मंडफ चौराहा रेडिमेट व साड़ी सूट की दुकान से कीमती सामान चोरी कर ली थी। जिसको सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. शिवकुमार उर्फ गड्डे पुत्र बच्चुलाल निवासी गडेरियनपुरवा मौजा पिपरीमांझा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग-
01. मु०अ०स० 500/2023 धारा 379, 411 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 01 अदद सफेद धातु का सिक्का
02. 01 अदद आधारकार्ड
03. 1500/- रूपये नगद बरादम।  

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ०नि० संतोष कुमार सिंह मय टीम।

Oct 26, 2023

October 26, 2023

साइकिल चोरी करने का शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 अदद चोरी की साइकिल बरामद


पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चोरी/लूट में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर साइकिल चोरी करने के आरोपी अभियुक्त- 01. सोनू शुक्ला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 03 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 24.10.2023 को वादी हरीराम के सरकारी आवास से रेंजर साइकिल चोरी कर लिया था। जिसको सी0सी0टी0वी0 कैमरे में देखा गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सोनू शुक्ला पुत्र श्याम किशोर शुक्ला निवासी ग्राम दिनईपुरवा मौजा चरेरा नगर पंचायात थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0स0 509/2023 धारा 379, 411 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 03 अदद साइकिल चोरी की बरामद 

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 सुनील कुमार यादव मय टीम।

Oct 18, 2023

October 18, 2023

कटरा बाजार : सोने -चांदी के जेवरात के साथ पहाड़ापुर क्षेत्र निवासी राहुल गिरफ्तार जेवरात बरामद


24 घण्टे के अन्दर चोरी की घटना का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का समान बरामद-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शातिर चोरों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा पतारसी-सुरागरसी कर चोरी करने के आरोपी अभियुक्त राहुल गोस्वामी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 17/18.10.2023 की रात्रि वादिनी श्यामा देवी पत्नी जगदम्बा प्रसाद नि0 सुखराज सिंह टेपरा मौजा पहाड़ापुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा के घर में घुसकर कर सोने चांदी के जेवरात चोरी किया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. राहुल गोस्वामी पुत्र भवानी प्रसाद नि0 सुखराज सिंह टेपरा पहाड़ापुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

गिरफ्तारी का स्थान-
सुखराम टेपरा बड़ी नहर के पास से 

अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0 497/23 धारा 457,380,411 भा0द0वि0 थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा। 

बरामदगी-
01. 01 जोड़ी पायल सफेद धातु।
02. 01 अदद चैन पीली धातु।
03. 02 अदद चैन सफेद धातु।
04. 05 अदद बिछिया सफेद धातु।
05. 01 अदद चाभी का गुच्छा।
06. 01 अदद अंगूठी सफेद धातु।
07. 01 अदद आधार कार्ड श्यामा देवी
08. 2630 रू0 नगद।

गिरफ्तारकर्ता टीम-
उ0नि0 धीतेन्द्र सिंह मय टीम।

Oct 17, 2023

October 17, 2023

थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा गुमशुदा/अपहृत बालक को बरामद कर उसके परिजन को किया सुपुर्द-


पुलिस अधीक्षक गोंडा अंकित मित्तल ने  ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत अभियान चलाकर गुमशुदा बालकों की शीघ्र बरामदगी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण में गुमशुदा/अपहृत बालक उम्र 12 को पतारसी-सुरागरसी कर बरामद किया गया। गुमशुदा लड़का अपने घर से रिश्तेदार के घर चला गया था तथा वहां से घर वापस नहीं गया था। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 12.10.2023 को गुमशुदा बालक के चाचा द्वारा थाना कटराबाजार में इसकी सूचना दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कटरा बाजार में गुमशुदगी दर्ज किया गया था। गुमशुदा/अपहृत बालक को अग्रिम विधिक कार्यवाही कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्य की आमजनमानस में काफी सराहना की जा रही है।

बरामदगी टीम-
उ0नि0 सरफराज खान मय टीम।

Oct 15, 2023

October 15, 2023

अनहोनी के इरादे से निकली लड़की को पुलिस ने बचाया


 गोण्डा - पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के निर्देशन में मिशन शक्ति 4.0 के तहत थाना कटरा बाजार क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान एक लड़की मिली,जो कि अपने परिवार से नाराज होकर अनहोनी घटना करने के लिए घर से निकली थी,जिसे प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार व महिला हेल्प डेस्क द्वारा रात्रि में ही काउंसलिंग कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया, जिसकी क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

Sep 27, 2023

September 27, 2023

बलवा कर जानलेवा हमला करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षो को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बलवा कर जानलेवा हमला करने का आरोपी अभियुक्त सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त अभियुक्त ने वादी के भाई को अपने सहयोगियों के साथ एक राय होकर जान मारने की नियत से गोली फायर कर दिया था। जिससे वादी के भाई घायल होकर गिर गिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सत्यप्रकाश पुत्र छोटू निवासी ग्राम कलवारी थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-469/23, धारा 147, 148, 149, 323, 307 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
व0उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय मय टीम थाना कटराबाजार गोण्डा।

Sep 24, 2023

September 24, 2023

तीन दिनों से लापता छात्र हुआ बरामद


थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा गुमशुदा/अपहृत बालक को बरामद कर उसके परिजन को किया सुपुर्द-
पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री अंकित मित्तल ने ‘‘ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत अभियान चलाकर गुमशुदा बालकों की शीघ्र बरामदगी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण में गुमशुदा/अपहृत बालक कुन्तुन उर्फ जौव्वाद अली को पतारसी-सुरागरसी कर बरामद किया गया। गुमशुदा लड़का दिनांक 20.09.2023 को अपने घर से करिश्मा स्कूल कस्बा कटराबाजार गया था तथा वहां से घर वापस नहीं गया था। जिसके सम्बन्ध में गुमशुदा बालक की बहन श्रीमती सकीना पत्नी शब्बीर निवासी शंकर चौराहा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा द्वारा थाना कटरा बाजार में इसकी सूचना दी गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कटरा बाजार में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। गुमशुदा/अपहृत बालक को अग्रिम विधिक कार्यवाही कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्य की आमजनमानस में काफी सराहना की जा रही है

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-470/23, धारा 363 भादवि थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा।

बरामदगी टीम-
उ0नि0 सुनील कुमार सिंह मय टीम।

Sep 15, 2023

September 15, 2023

चोरी की घटना का हुआ खुलासा,चोर अरेस्ट,सामान बरामद


चोरी की घटना का खुलासा, चोरी की योजना बनाते समय 01 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की सरिया व चोरी करने के उपकरण बरामद-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में शातिर चोरों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा रात्रिगस्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चोरी की योजना बनाते समय 01 शातिर अभियुक्त धर्मराज उर्फ धरमू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1,000 रू0, चोरी करने के उपकरण व निशानदेही से 54 पीस लोहे की सरिया बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त धर्मराज उर्फ धरमू का साथी अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उक्त अभियुक्त ने अपने फरार साथी अभियुक्त के साथ मिलकर दिनांक 09/10.09.2023 की रात्रि करनैलगंज रोड पर विल्डिंग मैटरियल व किराना की दुकान का ताला तोड़कर सरिया व 8000 रू0 चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. धर्मराज उर्फ धरमू पुत्र बहादुर नि0 पहलीपुरवा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
 
अनावरित अभियोग-
01. मु0अ0सं0-418/23, धारा 457,380,411 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-465/23, धारा 401 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 54 अदद पीस लोहे की सरिया।
02. 1000 रू0 नगद।
03. चोरी करने के उपकरण।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
01. मु0अ0सं0-396/23, धारा 380 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-485/23, धारा 380,411 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-375/21, धारा 60 आबकारी अधि0 थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0-312/20, धारा 60 आबकारी अधि0 थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-111/18, धारा 457,380 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0सं0-205/98, धारा 401 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
व0उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय  मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Aug 31, 2023

August 31, 2023

गैंगेस्टर एक्ट का अभियुक्त जाहिद गिरफ्तार,कटरा बाजार पुलिस ने की गिरफ्तारी


गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गैंगेस्टर ऐक्ट के वांछित अभियुक्त मो0 जाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त का एक संगठित गिरोह था जो अपने भौतिक तथा आर्थिक लाभ हेतु  गौवंशीय पशुओं की तस्करी/गोकशी किया करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. जाहिद उर्फ छोटू पुत्र अनीश निवासी चाई टोला कस्बा नवाबगंज थाना नवाबगंज कौड़हा  जगदीशपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-450/23, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 अजय कुमार पांडे मय टीम।

Aug 22, 2023

August 22, 2023

दो सगे भाइयों के मध्य बंटवारे के विवाद को पुलिस ने सुलझाया


थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा दो सगे भाईयों के बीच घर के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाया, दोनों भाईयों नें गले मिलकर पुलिस को दिया धन्यवाद-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षों/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना व चैकी पर प्रतिदिन जनसुनवाई करने के निर्देश दिये थे।
  जनसुनवाई के दौरान थाना कटराबाजार में थाना स्थानीय के ग्राम भिम्भापुरवा मौजा लखनापुर निवासी समयदीन व दद्दन पुत्रगण लल्लन के बीच घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ। कटराबाजार पुलिस द्वारा दोनो पक्षो को थाने में बुलाकर दोनो भाईयों की बातो को सुना गया व घर के बंटवारे के विवाद को वार्ता कर आपसी सहमति से निस्तारण कराया गया। जिस पर दोनो भाईयों द्वारा सहमति दी गयी। कटराबाजार पुलिस द्वारा दोनो भाईयों के बीच गिले शिकवे दूर कराते हुए गले मिलवाया गया। गले मिलकर दोनों भाईयों नें गोण्डा पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गयी।

Jul 31, 2023

July 31, 2023

नशीली गोलियों के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा अंकित मित्तल ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षो को दिये थे। 
          उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 31.07.2023 को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त शाबान उर्फ गनी को बनगांव पुल के पास से गिरफ्तार कर उसके करने से 300 नशीली गोलियां बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार में एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. शाबान उर्फ गनी पुत्र मो० शमी नि० वार्ड नं0 15 पठान टोला नगर पंचायत कस्बा कटराबाजार थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-405 / 23, धारा 8/21 एन0डी०पी०एस०ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 300 अल्प्राजोलम टैबलेट ।

गिरफ्तार कर्ता-
व०उ०नि० अभय सिंह मय टीम।
रिपोर्ट-  मुन्नू सिंह

Jul 21, 2023

July 21, 2023

कूटरचित दस्तावेज के सहारे जमीन हथियाने वाले पिंटू अरेस्ट

कूटरचितदस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्र0नि0/थानाध्यक्षो को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा आज दिनांक 21.07.2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर फर्जी तरीके से जमीन बैनामा कराने के वांछित अभियुक्त पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी राघव राम शुक्ल पुत्र बच्छराज नि0 ग्राम बराव थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा की जमीन को फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. पिन्टू पुत्र सुन्दर लाल नि0 ग्राम अल्लीपुर थाना हजूरपुर जनपद बहराइच।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-398/22, धारा 419,420,467,4़़68,471,504,506 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 राम प्रसाद यादव मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Jul 7, 2023

July 07, 2023

गोनार्द एजुकेशनल इंस्टीट्यूट द्वारा एक छात्र एक पौधा रोपण अभियान का आगाज।

गोंडा  -  हरित देवीपाटन मंडल के सपने को साकार करने हेतु आज महाविद्यालय में प्रबंधक महोदय श्री करण भूषण सिंह जी द्वारा आज सार्वजनिक रूप से महाविद्यालय में प्रवेशित प्रत्येक छात्र के लिए एक पौधे को लगाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में गोनार्द एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बीरपुर कटरा के द्वारा महाविद्यालय परिसर एवं गोद लिए ग्राम सभा रंजीतपुर में वृहद स्तर पर 1100 पौधे लगाने की शुरुआत की गई यह प्रक्रिया  जुलाई माह तक 1100 पौधे रोपित करने के लक्ष्य पूर्ण होने तक अनवरत चलती रहेगी । इसी क्रम में  सहायक आचार्य समाजशास्त्र डॉ अरुण बहादुर सिंह एवं सहायक आचार्य गृह विज्ञान सारिका सिंह , नवल बिहारी  के निर्देशन में छात्र छात्रों ने पौधा रोपण किया जिसमे  ( अर्जुमा , गुलाफ़सा, मानसी , सौम्या , बब्ली , अनिल , अंकुर , अन्य ) ने सामूहिक रूप से प्रतिभाग किया  । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सियाराम यादव ,श्री अभय सिंह ,श्री राम किशोर यादव, कौशलेंद्र  एवं रंजीतपुर ग्राम प्रधान श्री राम सभा तिवारी जी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्नू सिंह

Jun 15, 2023

June 15, 2023

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित इनामियां अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त- वीरू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित किया था। 

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. वीरु पुत्र जीवन निवासी ग्राम लालपुर एमा थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच ।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-489/2022, धारा 363, 366, 376(2)N भादवि व 5J(2)/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।     
    
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 अरूण कुमार गौतम मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 26, 2023

May 26, 2023

नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त मिशनशक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. ओमप्रकाश पुत्र रामउदित निवासी नहवा परसौरा सूबेदारपुरवा थाना करनैलगंज जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 223/2023, धारा 363, 366, 376 भादवि व 5ठ, ढ/6 पास्को एक्ट थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।
  
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 लाल बिहारी मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 24, 2023

May 24, 2023

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान शादी का झाँसा देकर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त –गोगे उर्फ लाल मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को शादी का झाँसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया था । अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. गोगे उर्फ लाल मोहम्मद पुत्र ननकुन्ने उर्फ समीम नि0 छिटनापुर फकीरन पुरवा थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 260/2023 धारा 363,366 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा ।
    
गिरफ्तारकर्ता टीम-
उ0नि0 राजेंद्र कुमार शाही मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 16, 2023

May 16, 2023

जालसाजी व धोखाधड़ी करके टैक्टर व रोटावेटर मशीन हड़पने का वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में  थाना कटराबाजार पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0- 94/2023 धारा 406, 323, 504, 506, 419, 420, 467, 468, 471, 411 भादवि व 3(1) द, ध 3(2)5 एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त सिपाही लाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी को जातीसूचक शब्द प्रयोग करते हुए गाली गुप्ता देते हुए  ट्रैक्टर व रोटावेटर मशीन जालसाजी व धोखाधड़ी करके हडप्प लिया था। थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. सिपाही लाल पुत्र हमीचन्द निवासी नेपालपुरवा मौजा भदैयां थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 -- 94/ 23 धारा 406, 323, 504, 506, 419, 420, 467, 468, 471, 411 भादवि व 3(1) द, ध 3(2)5 एस0सी0/एस0टी0 एक्ट  थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा

गिरफ्तारकर्ता टीम-
01. उ0नि0 लालबिहारी मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 12, 2023

May 12, 2023

नाबालिक बालिका को फुसला कर भगा ले जाने वाला गिरफ्तार

लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त - शिवशरण उर्फ उदल को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था । जिसके सम्बन्ध में लड़की के परिजनों द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. शिवशरन तिवारी उर्फ उदल पुत्र आशीर्वाद निवासी तिलकपुरवा मौजा शाहजोत थाना कटराबाजार गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु०अ०सं० 201/2023 धारा 363,366 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोंडा
    
गिरफ्तारकर्ता टीम-
उ0नि0 जयहिन्द मय टीम।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह
May 12, 2023

आज इनको पुलिस ने किया जिला बदर

पुलिस अधीक्षक गोंडा का अपराधियों के खिलाफ निरंतर अभियान जारी, थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया जिलाबदर-

        पुलिस अधीक्षक गोंडा आकाश तोमर ने अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
इसी निर्देश के क्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने ऐसे ही एक असामाजिक तत्व फरियाद लल्लू उर्फ गुरुवचन निवासी चमारनपुरवा मौजा सिसईजोगा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा को गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर घोषित कराकर मुनादी कराते हुए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों द्वारा ऐसे ही अन्य असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए जिलाबदर कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

May 1, 2023

May 01, 2023

विधायक के भाई तिरपन सिंह का मीडिया से मुखातिब होते ही छलक उठा दर्द

कटरा बाजार,गोण्डा। रविवार को भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर कुछ पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कार्यवाही करते हुए छः साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। जिसमें कटरा बाजार से भाजपा विधायक की अनुज वधु कमलेश सिंह पत्नी विजय प्रताप सिंह उर्फ तिरपन सिंह भी शामिल हैं। सोमवार को विधायक के भाई तिरपन सिंह का मीडिया से मुखातिब होते हुए दर्द छलका। उन्होंने अपने भाई बावन सिंह पर हमलावर होते हुए कहा कि उन्होंने हमको अपना भाई नही समझा उन्होंने ही हमारा टिकट कटवाया है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां नेताओ की सह पर भू माफिया सक्रिय हैं उनको उसमें से पूरा हिस्सा मिला है। उन्होंने सवालों का जवाब देते हुए कहा मैने भाई के लिए नौकरी छोड़ दी आज उन्होंने यह कह दिया है कि ये हमारे भाई नही हैं। अब लड़ाई आर पार की होगी और अब नगर पंचायत से विधानसभा तक आर पार होगा। अब सभी चुनाव लड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि मेरी बदौलत विधायक हुए थे लेकिन अब उन्होंने हमको अलग कर दिया है। आगे की रणनीति बनेगी। इस अवसर पर उनके भाई विष्णु प्रताप सिंह,लल्लू तिवारी,उग्रसेन तिवारी,बलराम दूबे,राकेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह