Showing posts with label Gonda- Katra Bazar. Show all posts
Showing posts with label Gonda- Katra Bazar. Show all posts

Mar 17, 2023

March 17, 2023

राम विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता

    
कटरा बाजार[गोण्डा]।विकास खंड कटरा बाजार के मोती सिंह मथुरा गांव के फैला सम्मय माता मंदिर पर चल रहे शतचण्डी यज्ञ में आयोजित कथा में अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक गौरव कृष्ण शास्त्री ने फुलवारी के दृश्य को कथा के माध्यम से रसपान करवाया तो श्रोतागण भाव विभोर हो गए।

उन्होंने राम विवाह का प्रसंग सुनाया तो मानो सभी श्रोताओं को लगा कि वह भगवान राम के विवाह में ही शामिल हो गये हैं।

कथा का रसापान कराते हुए कथा वाचक ने कहा कि सीता जी मां गौरी पूजन के लिए फुलवारी से फूल तोड़ने के लिए जाती हैं। उसी फुलवारी में भगवान राम का दर्शन होता है। सीता की नजर राम पर पड़ती है तो वह मोहित हो जाती है। दूसरी तरफ भगवान राम को सीता के नुपुर की आवाज मोहित करती हैं। गौरी की पूजा करते समय सीता जी अपने वर के रूप में राम को मांगती हैं। व्यास जी राम विवाह के दृश्य का रसापान कराते हुए श्रोताओं को बताते हैं कि राजा जनक,गुरू विश्वामित्र के साथ राम व लक्ष्मण को धनुष यज्ञ शाला ले गये। यहां पर देश-विदेश के राजा सुन्दर सिंहासनों पर विराजमान थे। राजा जनक ने अपनी प्रतिज्ञा के बारे में सभी को अवगत कराया कि जो इस धनुष को तोड़ेगा उसके साथ सीता का विवाह होगा। सभी राजाओं ने बारी बारी से धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सभी असफल रहे। लंका का राजा रावण भी धनुष तोड़ने का प्रयास करता है लेकिन एक भविष्यवाणी ने उसे विचलित कर दिया। वीर राजागण के धनुष न तोड़ पाने के कारण निराश राजा जनक को देखकर गुरू विश्वामित्र का इशारा पाकर राम धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाते हैं तो अन्य राजा आश्चर्य चकित हो जाते हैं। धनुष टूटने के बाद राम व सीता एक दूसरे के गले में जयमाल डाल देते हैं। धनुष टूटते ही फूलों की वर्षा शुरू होती है।

श्रद्धा जागरण ग्रुप गोण्डा द्वारा राम विवाह  की मनमोहक झांकी भी निकाली गई । महिलाओं ने मंगल गान गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया।सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय थाना कटरा बाजार की माधवपुर चौकी से हेड कांस्टेबल मृत्युंजय गुप्ता व कांस्टेबल दिनेश चौहान मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंदिर के महंत नन्दू  पाठक, बृजमोहनदास,आचार्य बब्बू कृष्ण शास्त्री, पंडित राजेन्द्र प्रसाद,पंडित हरिओम शास्त्री, सांदीपनि रामानुजादास,अभिषेक शास्त्री,ग्राम प्रधान कटघरा कला जगदीश सिंह,इंद्रजीत सिंह( प्रधान मुगलहा) पुनीत सिंह ( प्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत रूद्र पाल सिंह (कोटेदार),राजकुमार सिंह (पूर्व प्रधान), गौरव सिंह केशव राम,तुलसीराम,रामस्वरूप सहित तमाम श्रोता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मुन्नू सिंह

Mar 10, 2023

March 10, 2023

दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त मिशन शक्ति अभियान के तहत किया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0- 73/2023 धारा 328, 376, 452,506 भादवि  से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त ननके तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कटराबाजार क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना कटराबाजार में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त-
01. गुलफान पुत्र छोटकऊ निवासी ग्राम निन्दूरा मलंगपुरवा थाना कटरा बाजार, जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0- 73/2023 धारा 328, 376, 452,506 भादवि थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।     
    
गिरफ्तारकर्ता टीम-
उ0नि0 अभिषेक मिश्रा मय टीम।
रिपोर्ट - मुन्नू सिंह