Showing posts with label मोहनलालगंज लखनऊ. Show all posts
Showing posts with label मोहनलालगंज लखनऊ. Show all posts

Jan 29, 2023

January 29, 2023

स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में रामचरित मानस की प्रतियों को किया आग के हवाले, संत समाज में भारी आक्रोश।

उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरितमानस के विरोध दिये गये बयान के बाद विवाद बढ़ता ही जा रहा है। लखनऊ में रविवार को रामचरितमानस की कुछ प्रतियों को आग के हवाले करके विरोध किया गया। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के पक्ष में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। महासभा ने पहले से ही इस तरह के कार्यक्रम की घोषणा कर रखी थी 

रविवार सुबह लगभग साढ़े 9 बजे कार्यकर्ता रायबरेली रोड वृंदावन सेक्टर-9 के आवास विकास कार्यालय पहुंचे। यहां पर रामचरितमानस के खिलाफ नारेबाजी कर इस पर प्रतिबंध लगा कर स्वामी प्रसाद मौर्य का समर्थन किया इसके साथ ही कहा कि या तो इसमें संशोधन कराया जाए या फिर जातिगत जनगणना की जाए।

स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में पिछड़ा वर्ग कुछ दिनों पहले सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी दी थी। उन्होंने कहा था कि इसमें कुछ पंक्तियां ऐसी हैं, जो कि नारियों व शूद्रों के खिलाफ हैं। साथ ही इसे बकवास बताया था। उनके इस बयान के बाद देश भर में हिंदू समाज जगह-जगह प्रदर्शन कर रहा है। लोग उनके पुतले फूंक रहे हैं। वहीं ओबीसी मोर्चा खुलकर स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में आ गया है।
लखनऊ के मोहनलालगंज में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता एकत्र हुए। ओबीसी और दलित मोर्चा ने संयुक्त रूप से रामचरितमानस का बहिष्कार करते हुए प्रतियां जलाईं। सभा के पदाधिकारी देवेंद्र यादव ने कहा, "रामचरितमानस में जो भी आपत्तिजनक टिप्पणियां नारी सशक्तिकरण के खिलाफ, शूद्रों या फिर दलित समाज पर और पिछड़ों के खिलाफ है, इन्हें रामचरितमानस से निकलावना चाहते हैं। तभी ये विरोध प्रदर्शन शांत होगा। नहीं तो ये प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।"

Jan 9, 2023

January 09, 2023

अधिवक्ताओं के संग हुई मारपीट के बाद कार्रवाई से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने तीन दिवसीय कामकाज का बहिष्कार किया, प्रशासन की दिया अल्टीमेटम।

 लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली में अधिवक्ताओं और पुलिसकर्मियों के मध्य हुए विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है साथी अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में वकील आज से संघर्ष तेज करेंगे। सोमवार से लगातार तीन दिन के लिए राजधानी के वकील कामकाज ठप कर अपना विरोध दर्ज करायेंगे। विरोध प्रदर्शन दौरान तहसीलों से लेकर राजधानी तक पुलिस प्रशासन का पुतला भी फूंका जाएगा। यही नहीं, पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के लिए वकील कोर्ट की शरण में जा चुके हैं।

मोहनलालगंज में दो वकीलों को हवालात में बंद करके पीटने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लगभग तीन सौ अधिवक्ताओं पर पुलिस ने  एफआईआर दर्ज कर दी थी। जिसके विरोध स्वरूप राजधानी के वकीलों ने पुलिस के विरुद्ध आर पार लड़ई  का एलान कर दिया है। महापंचायत के जरिए पुलिसकर्मियों पर एफआईआर और पुलिस अधिकारियों को हटाने की मांग कर रहे राजधानी के वकीलों ने मोहनलालगंज बार एसोसिएशन भवन में बैठक कर न्याय के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया है।

 उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्यों की अगुवाई में राजधानी की समस्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि आज यानी सोमवार से बुधवार तक सभी तहसील और कलेक्ट्रेट में कामकाज ठप रहेगा। वकीलों ने बैनामा और सभी तरह के प्रशासनिक कार्य से विरत रहने की बात कही। जबकि बुधवार को समूची राजधानी में वकील प्रशासनिक के साथ ही न्यायिक कार्य का भी बहिष्कार कर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर विरोध दर्ज करायेंगे ।

वकीलों ने पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में मुकदमा करने की बात तय की है। साथ ही यूपी बार काउंसिल के सदस्यों की अगुवाई में राजधानी की समस्त बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की संयुक्त संघर्ष समिति बनाई गई है। जो कि आंदोलन तेज करने की रणनीति तय करेगी।

बैठक में बार काउंसिल के सदस्य परेश मिश्र सेण्ट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री बृजेश यादव लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री कुलदीप नारायण मिश्र व अध्यक्ष सुरेश पाण्डेय तथा मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के महामंत्री श्री रामलखन यादव व अध्यक्ष श्री कौशलेन्द्र शुक्ल केपी यादव, राजीव त्रिपाठी, शिव मोहन सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों वकील उपस्थित रहे।