Showing posts with label थाना भवन. Show all posts
Showing posts with label थाना भवन. Show all posts

Mar 21, 2021

March 21, 2021

जलाला बाद में भूमि विवाद को लेकर चली गोली किसान गंभीर रूप से घायल गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर

 शामली जलालाबाद में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में चली गोली किसान को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना भवन लाया गया  जहां डाक्टरों में गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।



 थाना प्रभारी एसओजी टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की, पुलिस ने आरोपियों  को गिरफ्तारी करने के लिए दबिश दे रही है, जलालाबाद कस्बा निवासी मुस्तकीम पुत्र यासीन कस्बा निवासी जलालाबाद देहात रग्बी में धोबी तालाब के निकट खेत है किसान के खेती भूमि को कुछ इसरार युसूफ व अन्य ने खेत को खरीद लिया था। इसी भूमि को लेकर दोनों किसानों में विवाद चल रहा था बताया जाता है कि रविवार को इसरार यूसुफ व अन्य लोगों ने अपने खरीदे हुए खेत में ट्रैक्टर लेकर  खेत की जुताई करने के लिए गए, मुस्तकीम अपनी भूमि को बताते हुए इसरार यूसुफ व अन्य को मना करते हुए विरोध किया इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया ।आरोप है कि इसी बीच इसरार ने मुस्तकीम पक्ष के रिश्तेदार शमशाद पुत्र जहीर हसन निवासी मोहल्ला जामिन अली जलालाबाद को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी पक्ष मौके से मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गये  गंभीर हालत में शमशाद को ग्रामीणों द्वारा थाना भवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंची मुस्तकीम से पूछताछ की गई।  



आरोपियों द्वारा छोड़े गए मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर पुलिस ने थाने पर ले आई,थाना भवन थाना प्रभारी ने बताया अभी तक तहरीर नहीं मिली है।तहरीर मिलते ही आरोपियों के ऊपर एफ आई आर की जाएगीपुलिस ने मौके कजांच कर चुकी हैं