गोण्डा - पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक शातिर युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा, साथ ही उसकी महंगी KTM बाइक को भी सीज कर दिया।
कैसे पकड़ा गया आरोपी?
दिनांक 13 नवंबर को थानाध्यक्ष पवन मिश्रा अपनी टीम के साथ बेलसर-उमरी मार्ग पर ग्राम गोधौरा पकवान के सामने चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बेलसर की तरफ से एक युवक लाल-सफेद रंग की KTM बाइक से आ रहा है, जिसके पास अवैध असलहा है।
पुलिस ने घेराबंदी की, तो युवक बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।
पकड़े गए युवक की पहचान अनूप सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी संत सिंह पुरा, मौजा सोनौली मोहम्मदपुर, थाना उमरीबेगमगंज के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।
कागज न दिखा पाने पर पुलिस ने उसकी बाइक UP43 BA 4459 KTM को धारा 207 MV एक्ट में सीज कर दिया।
आरोपी के खिलाफ थाना उमरीबेगमगंज में मु0अ0सं0- 291/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
No comments:
Post a Comment