Nov 14, 2026

यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत 50 ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों का कराया गया नेत्र परीक्षण





गोण्डा - दिनांक 14.11.2026 को यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला अस्पताल जनपद गोण्डा में नेत्र परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात की उपस्थिति में प्रभारी यातायात द्वारा जनपद के 50 ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों का नेत्र परीक्षण कराया गया। नेत्र परीक्षण के माध्यम से चालकों की दृष्टि क्षमता की जांच कराई गई, जिससे वाहन संचालन के दौरान दृष्टि संबंधी किसी भी समस्या के कारण होने वाली संभावित सड़क दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके। साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतने तथा अपनी आंखों की नियमित जांच कराने के संबंध में जानकारी दी गई। यातायात पुलिस द्वारा बताया गया कि सड़क सुरक्षा में वाहन चालकों की शारीरिक एवं मानसिक सतर्कता के साथ-साथ उनकी दृष्टि क्षमता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर टीएसआई राकेश कुमार, सीटीपी योगेश कुमार, सीटीपी राकेश कुमार एवं जीएच अनिल पाठक सहित अन्य संबंधित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments: