गोण्डा - मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत गोंडा पुलिस की मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने आज पूरे जिले में जागरूकता अभियान चलाया।
एसपी के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थानों की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के बारे में जागरूक किया।
कहाँ-कहाँ चला अभियान:
- उमरी बेगमगंज: माँ बाराही देवी मंदिर मुकुंदपुर में
- मनकापुर: कटी तिराहा, बस स्टैंड और चिरैया चौराहा पर
- मोतीगंज: मॉडर्न चिल्ड्रन अकादमी कहोबी में
- नगर कोतवाली: नगर क्षेत्र में
- तरबगंज: मेधावी पब्लिक स्कूल में
- *छपिया, वजीरगंज, इटियाथोक, कोतवाली देहात सहित* अन्य थाना क्षेत्रों के स्कूल, बाजार, बैंक और सार्वजनिक स्थानों पर।
टीमों ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह की रोकथाम और थाने पर बने मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बताया। छोटी बच्चियों को *गुड टच-बैड टच* के बारे में समझाया गया। साथ ही साइबर अपराध से बचने के लिए अनजान लिंक, कॉल पर बैंक डिटेल शेयर न करने की सलाह दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह, विधवा पेंशन जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर पम्पलेट भी बांटे गए।
No comments:
Post a Comment