Nov 14, 2026

नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने एवं फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर देने वाले अभिषेक दूबे गिरफ्तार

 
गोण्डा - थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0873/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता से संबंधित वांछित अभियुक्त अभिषेक दूबे पुत्र स्व0 कैलाश दूबे निवासी ग्राम आजमपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, को दिनांक 14.11.2026 को लोलपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

वादी अजीत सिंह निवासी गायत्री पुरम, सिविल लाइन, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि अभिषेक दूबे नाम के व्यक्ति द्वारा उसे विश्वास में लेकर नवीन मेडिकल कॉलेज गोण्डा में डार्क रूम सहायक के पद पर नौकरी दिलाने तथा उसकी पत्नी को भी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में दोनों की नौकरी के लिए कुल 10 लाख रुपये की मांग की गई। अभियुक्त के झांसे में आकर वादी द्वारा दिनांक 25.11.2024 से 20.05.2025 के मध्य विभिन्न किस्तों में ऑनलाइन कुल 4,58,800 रुपये का भुगतान किया गया तथा शेष धनराशि नकद दिया गया। अभियुक्त द्वारा वादी को कूटरचित नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराया गया। वादी जब नियुक्ति पत्र लेकर नवीन मेडिकल कॉलेज गोण्डा पहुंचा तो वहां संबंधित कर्मचारियों द्वारा नियुक्ति पत्र को फर्जी बताया गया तथा किसी भी प्रकार की ऐसी नियुक्ति होने से इनकार किया गया। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. अभिषेक दूबे पुत्र स्व0 कैलाश दूबे निवासी ग्राम आजमपुर, थाना कन्धरापुर, जनपद आजमगढ़, हाल पता हाफिजपुर, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।

पंजीकृत अभियोग-
01- मु0अ0सं0 0873/2026 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352 एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।


No comments: