Nov 6, 2026

धनतेरस त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु गोण्डा पुलिस द्वारा किया गया पैदल गश्त एवं सुरक्षा का जायजा




गोण्डा - आज दिनांक 06.11.2026 को धनतेरस त्यौहार के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनमानस में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक द्वारा थाना कोतवाली नगर व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी द्वारा थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा बाजार सहित प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। इस दौरान बाजारों एवं प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखी गई तथा आमजनमानस एवं व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण का भरोसा दिलाया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल के अंतर्गत तथा समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों, सर्राफा प्रतिष्ठानों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं भ्रमण किया गया। इस दौरान बाजारों में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों एवं पुलिस की सक्रियता का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।धनतेरस त्यौहार के दौरान बाजारों में खरीदारी हेतु आने वाले नागरिकों, व्यापारियों एवं महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

गोण्डा पुलिस द्वारा त्यौहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद में सतर्क दृष्टि रखते हुए निरंतर पुलिस गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

No comments: