Nov 6, 2026

अवैध देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार हुए भानु प्रताप सिंह व राजू




गोण्डा - दिनांक 05.11.2026 को थाना छपिया पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में देखभाल, रोकथाम जुर्म जरायम एवं दीपावली त्योहार के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम पाण्डेयपुर चौराहे पर मौजूद थी, तभी मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि रानीजोत नहर के रास्ते से दो संदिग्ध व्यक्ति मस्कनवा की तरफ आ रहे हैं, जिनके पास अवैध वस्तु हो सकती है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम पाण्डेयपुर नहर पुलिया के पास पहुंची तथा आने वाले व्यक्तियों का इंतजार करने लगी। कुछ समय बाद दो व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए, पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर एक अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर तथा दूसरे अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. भानु प्रताप सिंह पुत्र स्व0 पंजाबी सिंह निवासी ग्राम परसहर, थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर, हाल मुकाम ग्राम शिवपुर, पोस्ट महाराजगंज, थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती।
2. राजू पुत्र स्व0 अयोध्या प्रसाद निवासी नारायनपुर तिवारी, पोस्ट महाराजगंज, थाना हरैया, जनपद बस्ती।

बरामदगी-
1. 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर (अभियुक्त भानु प्रताप सिंह के कब्जे से)।
2. 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर (अभियुक्त राजू के कब्जे से)।

पंजीकृत अभियोग-
01- मु0अ0सं0- 377/2026, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम, थाना छपिया, जनपद गोण्डा 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 अभिनव भरत सिंह
2. का0 नीलेश यादव
3. का0 प्रभाकर यादव

*मीडिया सेल, गोण्डा।*

No comments: