Nov 6, 2026

नाबालिग छात्रा के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार


गोण्डा - थाना तरबगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 283/2026 धारा 352/351(3)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल मिश्रा पुत्र जगदम्बा मिश्रा निवासी बढ़ईपुरवा, मौजा सिंगहाचन्दा, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की तलाश में उपनिरीक्षक उपेन्द्र यादव मय हमराह पुलिस बल गुजरात के सूरत शहर गए थे, जहां डीडोसी पुलिस स्टेशन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अभियुक्त की तलाश की गई, लेकिन जानकारी हुई कि अभियुक्त दीपावली पर्व के कारण अपने घर वापस आ गया है। इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा जनपद गोण्डा वापस आकर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नरायनपुर पुल के पास घेराबंदी कर अभियुक्त को पकड़ लिया गया। अभियुक्त ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिसकर्मियों द्वारा मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

दिनांक 08.09.2026 को थाना तरबगंज क्षेत्र की एक महिला द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री दिनांक 07.09.2026 को विद्यालय से घर वापस आ रही थी, तभी रास्ते में राहुल मिश्रा पुत्र जगदम्बा मिश्रा निवासी बढ़ईपुरवा, मौजा सिंगहाचन्दा, थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा द्वारा उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज में अभियोग पंजीकृत किया गया था।


No comments: