Nov 6, 2026

यातायात माह के तहत यातायात पुलिस द्वारा 105 ई-रिक्शों का किया गया सत्यापन, वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक




गोण्डा - यातायात माह नवम्बर-2026 के दृष्टिगत दिनांक 05.11.2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात की उपस्थिति में प्रभारी यातायात द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ जनपद गोण्डा के शहरी क्षेत्र में बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 105 ई-रिक्शों का सत्यापन किया गया तथा उनके आवश्यक अभिलेखों एवं वाहन संबंधी विवरणों की जांच की गई। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने, वाहन को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करने, सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन न चलाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही चालकों को वाहन के आवश्यक प्रपत्र पूर्ण रखने एवं बिना सत्यापन के ई-रिक्शा का संचालन न करने के संबंध में आवश्यक हिदायत दी गई।

गोण्डा पुलिस की अपील
गोण्डा पुलिस आमजन एवं समस्त ई-रिक्शा चालकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों का आवश्यक सत्यापन कराएं तथा सड़क पर सुरक्षित एवं जिम्मेदार तरीके से वाहन चलाएं। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें एवं दूसरों को भी सुरक्षित रखें।


No comments: