गोण्डा - दिनांक 06.11.2026 को थाना नवाबगंज पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध देशी तमंचा लेकर महेशपुर गांव से हाईवे की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल महेशपुर गांव स्थित रेलवे अण्डरपास पुलिया के पास पहुंची, पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम देवानन्द उर्फ देवेन्दर पुत्र विजय प्रताप, निवासी ग्राम अशोकपुर, थाना नवाबगंज, जनपद गोण्डा बताया। जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर एवं 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना नवाबगंज पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
Nov 6, 2026
अवैध देशी तमंचा एवं जिन्दा कारतूस के साथ देवानंद गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment