गोण्डा - आज दिनांक 06.11.2026 को थाना कौड़िया पुलिस के उ0नि0 अमन कन्नौजिया, चौकी प्रभारी आर्यनगर, मय हमराह पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त मे रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर पृथ्वीनाथ मोड़ स्थित गोदाम पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गोदाम से एक बोरी में 555 अदद पटाखे (सुतली बम) एवं 01 कार्टून थैले में विभिन्न प्रकार के अन्य पटाखे बरामद हुए। मौके पर मौजूद अभियुक्त फैयाज उपरोक्त से पटाखों के भण्डारण एवं बिक्री से सम्बन्धित वैध लाइसेंस मांगा गया, किन्तु वह कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। अभियुक्त द्वारा बिना वैध लाइसेंस के पटाखों का भण्डारण किए जाने एवं उनके असुरक्षित रख-रखाव के सम्बन्ध में थाना कौड़िया पर मु0अ0सं0 270/2026 धारा 9B विस्फोटक अधिनियम, 1884 एवं धारा 288 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
Nov 6, 2026
अवैध पटाखों का भण्डारण एवं बिक्री करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment