Nov 23, 2026

कर्नलगंज में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व

करनैलगंज /गोण्डा - सिख धर्म के संस्थापक, जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर इस बार कर्नलगंज में विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है। श्री गुरुद्वारा कमेटी कर्नलगंज के तत्वावधान में होने वाले इस भव्य आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

आगामी 24 नवंबर, मंगलवार को सांय 7:00 बजे से 9:00 बजे तक गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजेगा। इसमें गुरु महाराज के जीवन, उपदेशों और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला जाएगा। शबद-कीर्तन से पूरा वातावरण गुरुमय हो जाएगा।

समारोह में विशेष उपस्थिति के रूप में क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह सहित अन्य कई गणमान्य शामिल होंगे।
दीवान के उपरांत *lगुरु का अटूट लंगर बरतेगा, जिसमें सभी श्रद्धालु एक पंगत में बैठकर गुरु का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

श्री गुरुद्वारा कमेटी कर्नलगंज ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि आप सभी परिवार सहित पधारकर गुरु महाराज जी के पावन प्रकाश पर्व पर सादर आमंत्रित हैं। आइए, हम सभी मिलकर गुरु महाराज की कृपा प्राप्त करें।

No comments: