बहराइच - थाना हुजूरपुर क्षेत्र के सोनहरा गांव के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक आवारा पशु आ जाने से भीषण हादसा हो गया। टक्कर में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाटांड़ में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में 22 वर्षीय प्रधान पुत्र राम मूरत निवासी सोनहरा सहित तीन लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सड़क पर घूम रहे पशु से टक्कर हो गई।
ग्रामीणों ने सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं से आए दिन हो रहे हादसों पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से पशुओं को पकड़वाने की मांग की है।
No comments:
Post a Comment