कटरा बाजार/ गोण्डा - नगर पंचायत के मोहल्ला पांचूपुर जोरिया में जलभराव ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।शिवानन्द गोस्वामी के घर के बगल स्थित आरसीसी सड़क पर पूरे मोहल्ले का नाली व कचरा युक्त गंदा पानी जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मोहल्ले के कुछ लोगों ने मिलकर जानबूझकर नाली के पानी को इस रास्ते पर मोड़ दिया है। सड़क पर गंदा पानी भरे होने से आवागमन बाधित है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग पैदल गुजरते हैं। अब उन्हें इसी गंदे पानी से होकर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार बच्चे स्कूल जाते समय फिसल कर गिर जाते हैं।
बीमारी का खतरा:
चारों तरफ गंदगी, दुर्गन्ध और कीचड़ के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
शिवानंद गोस्वामी का कहना है कि उनके घर के बहन-भाई और सब लोग कहीं आते जाते हैं या स्कूल जाते हैं तो सड़क पर व उसके किनारे पानी भरा होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि किसी के कहने में चल रहे हैं, और किसी का कुछ नहीं सुन रहे हैं। इसलिए यह समस्या बरकरार है।
शिवानन्द गोस्वामी ने अधिकारियों से मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव हटाने और नाली के पानी के उचित निकास की व्यवस्था करने और साफ़ सफाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह जिलाधिकारी गोंडा से शिकायत करेंगे।
No comments:
Post a Comment