Oct 31, 2026

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर मेडिकल कॉलेज बहराइच में श्रद्धांजलि एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित

 सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर मेडिकल कॉलेज बहराइच में श्रद्धांजलि एवं फल वितरण कार्यक्रम आयोजित

बहराइच,लौह पुरुष एवं भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच में प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. संजय खत्री के मार्गदर्शन में श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को फल वितरित किए गए तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सकगण एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों सहित डीएचआईओ , चिकित्सालय प्रबंधक  एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति उनके अतुलनीय योगदान और आदर्शों को स्मरण किया गया। साथ ही मरीजों की सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता के माध्यम से सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया गया।

No comments: