Oct 31, 2026

सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, गोण्डा पुलिस द्वारा एकता, अखंडता व राष्ट्रप्रेम का संदेश





गोण्डा -आज दिनांक 31.10.2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर जनपद गोण्डा में “रन फॉर यूनिटी  (Run for Unity)” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अभिषेक द्वारा गुरूनानक चौक से हरी झंडी दिखाकर किया गया। हरी झंडी दिखाते ही उपस्थित जनपदीय पुलिस के लगभग 150 महिला/पुरूष पुलिस कर्मचारीगण व स्कूली छात्र/छात्राओं ने देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत होकर मैराथन दौड़ प्रतिभाग किया। मैराथन दौड़ शहर के प्रमुख मार्गों (गुरूनानक चौक से शुरू होकर, जिला महिला अस्पताल, ईदगाह, दुखहरण नाथ मंदिर होते हुए गुरूनानक चौक मे समाप्ति) हुई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा पुलिस लाइन पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा राष्ट्रीय एकता संकल्प पढ़ा गया, जिसे उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण ने एक स्वर में दोहराया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में महोदय द्वारा बताया गया कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी द्वारा स्वतंत्र भारत के एकीकरण में जो अद्वितीय योगदान दिया गया, वह सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को सर्वोपरि रखना चाहिए। “रन फॉर यूनिटी” जैसे आयोजन से समाज में राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और अनुशासन का संदेश प्रसारित होता है। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यलय में क्षेत्राधिकारी नगर श्री योगेन्द्र सिंह द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी तथा उपस्थित पुलिस कर्मियो को राष्ट्रीय एकता संकल्प पढ़ाया गया।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर  अभिषेक दवाच्यॉ, क्षेत्राधिकारी एलआईयू, क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।


No comments: