Oct 31, 2026

21 वर्षीय लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

करनैलगंज/गोण्डा -  स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसेहिया का है, जहां सुरेश कुमार यादव की 21 वर्षीय लड़की मुस्कान को नाजुक हालात में सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को संदिग्ध मानते हुए मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाई में जुट गई।

No comments: