Oct 19, 2026

चोरी करने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, चोरी की पायल व 4500 रु0 नगद बरामद


गोण्डा - वादी हरिश्चन्द्र पाण्डेय पुत्र मुंशीलाल पाण्डेय निवासी ग्राम कुकुरदेवरवा, मौजा महापारा द्वारा थाना कौड़िया में लिखित तहरीर दी गई कि  दिनांक 28.08.2026 की रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर के बरामदे में सो रही युवती के गले से ओम, कान की बाली तथा पायल चोरी करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान युवती के जाग जाने एवं शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। वादी की रिश्तेदार की पायल भी चोरी होने की बात प्रकाश में आई थी। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना कौड़िया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ।
थाना कौड़िया पुलिस द्वारा क्षेत्र में रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा अपराधों की रोकथाम के दौरान दिनांक 19.10.2026 को समय करीब 01:52 बजे बौनापुर मोड़ से लगभग 300 मीटर आगे खैरम चौराहे की ओर जाने वाली सड़क से अभियुक्त आरिफ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 02 जोड़ी (कुल 04 अदद) सफेद धातु की पायल तथा ₹4,500 नकद बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा अन्य थाना क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाएं करने की बात बताई गई, जिसके सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानों को सूचित किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कौड़िया पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।


No comments: