गोण्डा - दिनांक 28.10.2026 की रात्रि थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सुभागपुर में अज्ञात चोरों द्वारा सुनील कुमार मौर्या के खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना कारित की गई थी। चोर कमरे में रखी एक अदद 12 वोल्ट की बैटरी एवं एक अदद इलेक्ट्रिक झटका मशीन चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0सं0 1025/2026 धारा 331(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 30.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम सुभागपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गश्त एवं सुरागरसी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी की घटना से संबंधित तीन व्यक्ति चोरी का सामान बेचने की फिराक में चमनमुनी आश्रम श्मशान स्थल के पास झाड़ियों में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने दिनांक 28.10.2026 की रात्रि में चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर पेड़ के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी गई एक अदद इलेक्ट्रिक झटका मशीन एवं एक अदद 12 वोल्ट की बैटरी बरामद की गई। गिरफ्तारगण अभियुक्तण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment