गोण्डा - दिनांक 01.10.2026 की रात्रि करीब 11:30 बजे थाना इटियाथोक क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तेलियानी पाठक डिहवा निवासी रामदीन पुत्र मनोरथ की भैंस, जो उनके मकान के बरामदे में बंधी थी, को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। चोर भैंस के साथ उसकी नवजात पड़िया को भी ले गये थे। उक्त संबंध में थाना इटियाथोक पर मु0अ0सं0 348/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। दिनांक 20.10.2026 को उ0नि0 मोहम्मद गुफरान मय पुलिस टीम क्षेत्र में देखभाल एवं रोकथाम अपराध तथा मूर्ति विसर्जन सम्बन्धी शांति व्यवस्था ड्यूटी में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तेलियानी पाठक डिहवा में हुई भैंस चोरी की घटना में संलिप्त दो व्यक्ति पड़री पारा सराय नहर के पास खड़े हैं तथा पुनः चोरी की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपने साथी विजय कुमार के साथ मिलकर दिनांक 01.10.2026 की रात्रि में ग्राम तेलियानी पाठक डिहवा से भैंस एवं उसकी पड़िया चोरी कर पिकअप वाहन से ले जाने तथा भैंस को बाराबंकी स्थित स्लॉटर हाउस में ₹85,000/- में बेचने की बात बताई। अभियुक्तों के कब्जे से बिक्री से प्राप्त कुल ₹83,000/- नगद एवं 02 मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद धनराशि में से ₹55,000/- अभियुक्त साहेब आलम तथा ₹28,000/- अभियुक्त अनिल कुमार के कब्जे से प्राप्त हुए। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बहलोलपुर में भी भैंस चोरी की घटना कारित करना बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणो के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
Oct 21, 2026
भैंस चोरी की घटना का खुलासा, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की भैंस की बिक्री से प्राप्त नगदी व मोबाइल फोन बरामद
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment