गोण्डा - जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। SIS Limited की ओर से सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए जिले के सभी विकासखंडों में भर्ती कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भर्ती कैंप में पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाएं। भर्ती अभियान 10 सितंबर से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगा और सभी कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। विकासखंडवार कार्यक्रम के अनुसार वजीरगंज में 10 व 11 सितंबर, तरबगंज में 12 व 15 सितंबर, परसपुर में 16 व 18 सितंबर, बेलसर में 19 व 21 सितंबर, बभनजोत में 22 व 23 सितंबर, नवाबगंज में 24 व 25 सितंबर, मनकापुर में 26 व 28 सितंबर, कटरा बाजार में 5 व 6 अक्टूबर, करनैलगंज में 9 व 10 अक्टूबर, हलधरमऊ में 12 व 13 अक्टूबर, मुजेहना में 17 व 19 अक्टूबर, छपिया में 21 व 22 अक्टूबर, रुपईडीह में 23 व 24 अक्टूबर, पंडरीकृपाल में 26 व 27 अक्टूबर तथा झंझरी में 28 व 29 अक्टूबर को भर्ती कैंप आयोजित होगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थी का 10वीं पास, आयु 19 से 40 वर्ष तथा न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर संबंधित विकासखंड में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9236915649 एवं 7348142910 पर संपर्क किया जा सकता है।
Sep 8, 2026
युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, SIS में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर की सीधी भर्ती
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment