Sep 30, 2026

CISF जवान ने साथी जवानों पर चला दी गोली, चार जवानों की मौत

जम्मू कश्मीर - सबको झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां CISF जवान ने साथियों पर गोली चला दी, जिससे चार जवानो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसी विवाद के बाद अचानक हुए हमले में 4 जवानों की जान चली गई।
मामला जम्मू के कठुआ से जुड़ा है, जहां दो जवानों के बीच बहस हुई और इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई। हमले में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, एसआई लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद तथा कॉन्स्टेबल संदीप कुमार  शहीद हो गए। घटना की सूचना पर कठुआ पुलिस और CISF सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए,आरोपी जवान कॉन्स्टेबल अभिदेश कुमार सिंह को हिरासत में ले विधिक कार्यवाई शुरू की गई। सभी जवान बसोहली के पावर प्रोजेक्ट सुरक्षा में तैनात थे।

No comments: