गोण्डा - थाना कौडिया पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 183/2026 धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त रिजवान पुत्र जीतू खाँ उर्फ सलीम खाँ को ग्राम पैडीबरा अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 27.08.2026 को थाना छपिया क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना कौडिया पर लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री उनके रिस्तेदार के घर साइकिल खड़ा करके कौडिया बाजार गयी थी , लेकिन वापस घर नहीं आई। वादी द्वारा पुत्री की काफी खोजबीन की गई तथा नाते-रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां पता किया गया, कुछ लोगो द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री को रिजवान पुत्र जीतू खाँ द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना कौडिया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 02.09.2026 को थाना कौडिया पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त रिजवान पुत्र जीतू खाँ उर्फ सलीम खाँ को ग्राम पैडीबरा अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
No comments:
Post a Comment