गोण्डा - जिले में छात्र पंचायत का आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, आज कार्यक्रम की परमिशन न मिलने पर छात्र उग्र हो गए और अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की । आपको बता दें कि कल पहले टेंट उखाड़ने को लेकर विवाद हुआ,परमिशन के इंतजार में छात्रों की रात गांधी पार्क में बीत गई। आज बड़ी संख्या में आंदोलितछात्रों की पुलिस से नोंकझोक भी हुई, नाराज छात्रों ने गांधी पार्क वाली रोड पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस ने बैरियर लगाकर छात्रों का रास्ता रोक दिया,
ज्ञातव्य है कि सस्ती शिक्षा, सबका अधिकार पर आज छात्र पंचायत का आयोजन था।
No comments:
Post a Comment