गोण्डा - फसल नुकसान का सर्वे करने गए लेखपाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है, जिसमें आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूरा मामला मनकापुर तहसील के केशवनगर ग्रंट पश्चिमी से जुड़ा है जहां क्षेत्र के लेखपाल हितेश तिवारी और उनके सहयोगी रामदीन से मारपीट करने का आरोप है।
लेखपाल द्वारा आरोपियों पर गाड़ी तोड़ने और अभिलेख फाड़ने का गंभीर आरोप लगाते हुए खोड़ा थाने में केश दर्ज कराया गया है।
आरोप है कि लेखपाल हितेश तिवारी आंधी-पानी से फसलों के नुकसान का सर्वे करने गए थे, तभी अशोक सिंह पप्पू समेत आधा दर्जन लोगों ने उनके साथ मारपीट की।
No comments:
Post a Comment