गोण्डा - थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 815/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की गई ई रिक्शा की घटना का सफल अनावरण किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने के 03 आरोपी अभियुक्तों 01. ननके उर्फ महेन्द्र पाण्डेय, 02. रामबाबू सिंह व 03. शिवशंकर पाण्डेय उर्फ मटर पाण्डेय को राजेन्द्र लहड़ी समाधी स्थल के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी गई 01 अदद सफेद रंग का ई रिक्शा व 01 एदद सीएनजी आटो रिक्शा बिना नम्बर के बरामद किया गया।
दिनांक 03.09.2026 को वादी दीपक दूबे पुत्र रामकृपाल दूबे निवासी डिडिसिया कला (डिहवा) थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर लिखित सूचना दिया की वह अपने घर के काम के लिए इ रिक्शा के साथ आर्यन टामसन के पास आया था जहाँ अपना ई रिक्शा खड़ा करके काम के लिए चला गया था कि किसी अज्ञात चोरो द्वारा उनका ई रिक्शा चोरी कर लिए थे। काफी खोज बीन किया कुछ पता नही चला। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
जिसमें आज दिनांक 04.09.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने के 03 आरोपी अभियुक्तों 01. ननके उर्फ महेन्द्र पाण्डेय, 02. रामबाबू सिंह व 03. शिवशंकर पाण्डेय उर्फ मटर पाण्डेय को राजेन्द्र लहड़ी समाधी स्थल के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी गई 01 अदद सफेद रंग का ई रिक्शा व 01 एदद सीएनजी बिना नम्बर के बरामद किया गया।
No comments:
Post a Comment