Sep 5, 2026

सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर ₹1.30 लाख की चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कब्जे से ₹1,00,700/- नकद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

 
गोण्डा - थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मु0अ0सं0 310/2026 धारा 303(2), 318(4), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त 01. शक्ति उर्फ शक्तिराम, 02. मोटो उर्फ सूर्यनारायन पथरकट व 03. राधेश्याम उर्फ बाबू जी को शनि देव मन्दिर के पास खरगूपुर रोड़ के बेन्दुली मोड़ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1,00,700/- नकद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल TVS RAIDER बरामद किया गया। 

दिनांक 02.09.2026 को वादी श्री कफील अहमद पुत्र जलील अहमद निवासी बैजपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा द्वारा थाना इटियाथोक को लिखित तहरीर दी गयी कि अपनी बहन के ऑपरेशन हेतु वह गोण्डा स्थित एक निजी हॉस्पिटल आया था, जहाँ उसकी मुलाकात मोटे पथरकट एवं शक्ति नामक व्यक्तियों से हुई। बातचीत के दौरान उक्त व्यक्तियों ने गांधी चबूतरा के पास सस्ते दाम पर जमीन दिलाने का झांसा दिया। विश्वास में आकर वादी ₹1,30,000/- लेकर उनके साथ गांधी चबूतरा पहुंचा, जहाँ दो अन्य व्यक्ति भी मिले। जमीन दिखाने के बहाने उक्त लोगों ने वादी को काफी देर तक इधर-उधर घुमाया तथा उसके पेशाब करने जाने के दौरान बैग से ₹1,30,000/- निकालकर सभी मौके से फरार हो गए। वादी द्वारा काफी तलाश एवं फोन करने पर सभी के मोबाइल बंद मिले। तहरीर के आधार पर थाना इटियाथोक में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 04.09.2026 को थाना इटियाथोक पुलिस टीम द्वारा आरोपी अभियुक्तों 01. शक्ति उर्फ शक्तिराम, 02. मोटो उर्फ सूर्यनारायन पथरकट व 03. राधेश्याम उर्फ बाबू जी को शनि देव मन्दिर के पास खरगूपुर रोड़ के बेन्दुली मोड़ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹1,00,700/- नकद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल TVS RAIDER बरामद किया गया।  गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है, जो अपने आर्थिक लाभ के लिए भोले-भाले लोगों को सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते हैं तथा धोखाधड़ी एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। वादी कफील अहमद को अपने विश्वास में लेकर सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा दिया था तथा पूर्व में दिनांक 13.08.2026 को ₹1,50,000/- ले चुके थे तथा दिनांक 02.09.2026 को ₹1,30,000/- लेकर गांधी चबूतरा के पास बुलाया गया था। वहां जमीन दिखाने के बहाने वादी को इधर-उधर घुमाते रहे तथा उसके पेशाब करने जाने के दौरान उसके बैग में रखे ₹1,30,000/- चोरी कर मौके से मोटरसाइकिल से फरार हो गए। चोरी की गई धनराशि को आपस में बांट लिया गया था तथा पुलिस से बचने के लिए सभी अभियुक्त अपने घर नहीं गए थे।
*नोटः-* अभियुक्त शक्तिराम उर्फ शक्ति थाना खरगूपुर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है, जिसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं।


No comments: