Aug 31, 2026

भीषण सड़क हादसा दो की मौत,6 गंभीर, गोंडा रेफर





करनैलगंज/गोण्डा - बोलेरो और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में महिला व मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।हादसा  पारा मोड़ के पास हुआ, बताया जा रहा है कि परिवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। घटना में महिला और एक साल के बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, वहीं घटना में छह बच्चे गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग रहा था जिसे पकड़ लिया गया, घायलों को गोण्डा रेफर कर दिया गया।




No comments: