Aug 31, 2026

अवैध पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

गोण्डा - पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चेकिंग एवं गश्त के दौरान 01 अभियुक्त को अवैध पिस्टल एवं 02 जिंदा कारतूस .32 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 31.08.2026 को रात्रि करीब 01ः40 बजे उ0नि0 शुभांशु पाठक मय हमराह के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध की रोकथाम हेतु भ्रमणशील थे। इसी दौरान सोनी गुमटी रेलवे ब्रिज के नीचे थाना कोतवाली नगर, गोण्डा के पास संदिग्ध अवस्था में मिले एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 01 अदद अवैध पिस्टल एवं 02 अदद जिंदा कारतूस .32 बोर बरामद हुए। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर बरामद अवैध शस्त्र एवं कारतूस को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की गई।


No comments: